लिल वायने ने किया था आत्महत्या का प्रयास

लॉस एंजिल्स, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। रैपर लिल वायने ने खुलासा किया है कि 12 साल की आयु में उन्होंने आत्महत्या करने का प्रयास किया था।

पत्रिका ‘बिलबोर्ड’ की कवर स्टोरी के अनुसार, वायने ने अपने आगामी एलबम ‘द कार्टर वी’ के गाने के शूट पर कहा कि उन्होंने 12 वर्ष की आयु में अपने सीने में बंदूक से गोली मारी थी। बंदूक उन्हें ओरलियान्स स्थित उनकी मां के घर से मिली थी।

वायने (35) इससे पहले इस घटना को एक दुर्घटना बताते थे लेकिन अब उन्होंने स्वीकार कर लिया है कि वह ‘आत्महत्या का प्रयास’ था।

वायने के पिता ने भी पत्रिका को बताया कि वायने की मां ने जब उससे कहा कि वह अब और रैप नहीं कर सकता, तो उसने बंदूक का ट्रिगर दबा दिया।

यह ‘कबूलनामा’ वास्तव में गीत का हिस्सा नहीं है, लेकिन वायने ने कहा कि डिजायनर केट स्पेड और मशहूर शेफ एंथनी बोर्डेन की आत्महत्या के बाद उन्होंने गीत में नई पंक्तियां जोड़ीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493