सियोल, 15 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने प्योंगयांग से लेकर चीन के डालियान शहर के बीच उड़ान सेवाएं दोबारा शुरू कर दी हैं।
इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार करना है।
स्थानीय पर्यटन एजेंसियों के मुताबिक, उत्तर कोरिया की सरकारी विमानन कंपनी एयर कोरियो का यात्री विमान गुरुवार क डालियान के हवाईअड्डे पर उतरा और प्योंगयांग लौटा। इस दौरान विमान में लगभग 70 लोग सवार थे।
नवंबर 2006 के बाद यह उत्तर कोरिया का पहला विमान था, जिसने दोनों देशों के बीच उड़ान भरी।
इस तरह की सेवाएं हर गुरुवार और रविवार को उड़ान भरेंगी।
dharmpath.com dharmpath