शेरलॉक होम्स की तरह मर्डर मिस्ट्री सुलझाएंगे नकुल मेहता

मुंबई, 15 सितंबर (आईएएनएस)। टीवी अभिनेता नकुल मेहता का कहना है कि वह टीवी शो में लोकप्रिय काल्पनिक जासूस शेरलॉक होम्स की तरह मर्डर मिस्ट्री सुलझाते नजर आएंगे।

नकुल के शो ‘इश्कबाज’ में उनका किरदार शिवाय, ओबेरॉय मैंसन में हुए कत्ल की गुत्थी सुलझाएंगे।

नकुल ने जारी बयान में कहा,”मैं शेरलॉक होम्स का बड़ा प्रशंसक रहा हूं। जब मुझे पता चला कि मैं ‘इश्कबाज’ में शेरलॉक की तरह का किरदार निभाऊंगा, मैं बहुत रोमांचित हो गया। मैं शो में इंडियन शेरलॉक होम्स बनकर बहुत खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493