दमिश्क, 16 सितंबर (आईएएनएस)। सीरिया की राजधानी दमिश्क में अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास इजरायली हमले का शनिवार शाम को सीरिया की वायुसेना ने माकूल जवाब दिया।
सैन्य बयान के मुताबिक, वायुसेना ने दमिश्क हवाईअड्डे को निशाना बनाकर दागी गई कई मिसाइलों को मार गिराया।
सीरिया के सैन्यअड्डों को निशाना बनाकर इजरायल लगातार मिसाइलें दाग रहा है।
dharmpath.com dharmpath