जैक ब्लैक ने फिल्म के लिए सीखी जादूगरी

लॉस एंजेलिस, 16 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता जैक ब्लैक का कहना है कि फिल्म ‘द हाउस विद ए क्लॉक इन इट्स वॉल’ के लिए जादूगर डेविड क्वांग से जादू सीखने में मजा आया।

‘द हाउस इन द क्लॉक इन इट वॉल’ में जैक जादूगर की भूमिका में नजर आएंगे। इस किरदार में रच-बस जाने के लिए जैक ने क्वांग से जादूगरी सीखने का फैसला किया था।

ब्लैक ने आईएएनएस से कहा, “इसमें हाथों की कुशलता बहुत मायने रखती है और यह मैंने डेविड क्वांग से सीखा।”

इस फिल्म का निर्देशन एली रॉथ ने किया है। यह फिल्म भारत में 21 सितंबर को रिलीज होगी।

यह एक 10 साल के लड़के लुइस (ओवेन वाक्करो) की कहानी है, जो अपने अंकल के साथ एक पुराने घर में रहने जाता है। उस घर में एक रहस्यमयी घड़ी भी है।

इस फिल्म में काइल मैक्लैकलन, कॉलीन कैम्प, रीनी एलिस गोल्डबेरी, वेनिसा एन विलियम्स और सनी सल्जिक भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493