चोट से उबरकर टीम में लौटे टोरेस

मेड्रिड, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग क्लब एटलेटिको मेड्रिड के राइट बैक जुआनफ्रान टोरेस चोट से पूरी तरह से उबरने के बाद अपनी टीम के साथ जुड़ गए हैं

जुआनफ्रान जांघ की मांसपेशियों में चोट के कारण करीब दो सप्ताह तक फुटबाल मैदान से बाहर थे।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 33 वर्षीय खिलाड़ी की वापसी एटलेटिको के कोच डिएगो सिमोन के लिए अच्छी खबर है। टीम के एक अन्य राइट बैक और कोलंबिया के डिफेंडर सैंटियागो एरियास चोटिल हैं।

एरियास को वेनेजुएला के खिलाफ अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ खेले गए मैच के दौरान चोट लगी थी।

जुआनफ्रान ने स्पेनिश लीग में टीम के साथ अभ्यास किया।

इसके अलावा, स्पेन के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी विक्टर विटोलो माचिन ने अकेले प्रशिक्षण किया। वह घुटने की चोट से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493