लॉस एंजेलिस, 16 सितंबर (आईएएनएस)। रैपर कान्ये वेस्ट फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने पर विचार कर रहे हैं।
वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, कान्ये ने हाफ बीस्ट नामक एक नई कंपनी लॉन्च करने के लिए अगस्त में कानूनी आवेदन दायर किए थे।
दस्तावेजों के अनुसार, हाफ बीस्ट एक फिल्म निर्माण कंपनी होगी।
ऐसा लगता है कि वह किसी अन्य उद्योग में जाने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने मनोरंजन सेवा, फिल्मों, किताबों और अन्य के नाम को पंजीकृत कराने हेतु हाफ बीस्ट के लिए 2015 और 2016 में ट्रेडमार्क आवेदन दायर किए थे।
dharmpath.com dharmpath