अमेरिकी नागरिकता के लिए आवेदन करेंगे बीबर

लॉस एंजिल्स, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। कनाडाई गायक जस्टिन बीबर अमेरिकी नागरिकता के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, हालांकि वह कनाडा की नागरिकता भी नहीं छोड़ना चाहते। हाल ही में अमेरिकी मॉडल हेली बाल्डविन से उनकी शादी की अटकलें लगाई गईं थीं।

‘टीएमजेड डॉट कॉम’ ने एक अज्ञात सूत्र के हवाले से कहा कि बीबर के मन में अमेरिका के लिए बहुत प्यार और सम्मान है, जहां उन्हें सफलता मिली है।

उनका जन्म कनाडा के ओंटारियो में हुआ था लेकिन वह 13 साल की उम्र में ही अटलांटा में बस गए थे। तब से वह अमेरिका में हैं।

इस दौरान, गायक ने ओंटारियो में 50 लाख डॉलर की संपत्ति अर्जित कर ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493