निकारागुआ में सरकारी विरोधी प्रदर्शन जारी

मनागुआ, 17 सितंबर (आईएएनएस)। निकारागुआ में सरकार विरोधी प्रदर्शनों का दौर जारी है।

प्रदर्शनकारियों ने मिल रही धमकियों को नजरअंदाज करते हुए प्रदर्शन को जारी रखने का फैसला किया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, रविवार को हजारों की संख्या में लोग मनागुआ में राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा के विरोध में सड़कों पर उतरे।

सरकार विरोधी प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों की मौत के लिए राष्ट्रपति ओर्टेगा को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

इस विरोध मार्च के शुरू होने से पहले दो प्रमुख प्रदर्शनकारियों जेवियर एस्पिनोजा और नॉर्विन गुटेरेज को गिरफ्तार कर लिया गया।

मानवाधिकारों के लिए निकारागुआ के केंद्र ने गिरफ्तार किए गए इन प्रदर्शनकारियों को राजनीतिक कैदी बताया है क्योंकि इन्हें बिना किसी अपराध के गिरफ्तार किया गया है।

राष्ट्रपति ओर्टेगा, उनकी पत्नी, उपराष्ट्रपति रोसारियो मुरिलो के खिलाफ यह प्रदर्शन 18 अप्रैल को शुरू हुआ था। सामाजिक सुरक्षा सुधारों में नाकाम करने के लिए प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके साथ ही ओर्टेगा के इस्तीफे की भी मांग की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493