अमेरिका : कैवनॉग पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला सामने आई

वाशिंगटन, 17 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुप्रीम कोर्ट के लिए नामित जज ब्रेट कैवनॉग पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला सार्वजनिक रूप से सामने आई।

महिला क्रिस्टिन ब्लेसी फॉर्ड ने रविवार को ‘वाशिंगटन पोस्ट’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि 1980 के दशक की गर्मियों में कैवनॉग और उसका एक दोस्त दोनों शराब के नशे के धुत्त थे और उन्होंने मुझे मोंटगोमरी काउंटी में एक टीनेज पार्टी के दौरान बेडरूम में घेर लिया।

महिला ने कहा कि कैवनॉग ने मुझे बिस्तर पर धक्का दिया और मेरा शरीर टटोलने लगा। जैसे ही मैंने चिल्लाने की कोशिश की उसने अपना हाथ मेरे मुंह पर रख दिया। इस पूरी घटना के दौरान कैवनॉग का दोस्त बस देखता ही रहा।

फार्ड (51) ने कहा, “मुझे लगा कि वह मुझे मार देगा। वह मुझ पर हमला करने की कोशिश कर रहा था और मुझे नग्न करने का प्रयास कर रहा था।”

आरोप लगाने वाली महिला फॉर्ड उत्तरी कैलिफोर्निया में शोध मनोवैज्ञानिक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493