उप्र : प्रो. राकेश कपूर एसजीपीजीआई के नए निदेशक

165459लखनऊ, 20 नवम्बर – उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कानपुर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के लिए नए कुलपति व लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के नए निदेशक की नियुक्ति गुरुवार को कर दी। राकेश कपूर को एसजीपीजीआई का निदेशक नियुक्त किया गया है। राज्यपाल की प्रमुख सचिव जूथिका पाटणकर ने इस आशय की जानकारी दी है।

राज्यपाल ने लखनऊ विश्वविद्यालय के एप्लाईड इकोनॉमिक्स विभाग के प्रो. जे.वी. वैशम्पायन को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि तक के लिए छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है।

इसके साथ ही राज्यपाल ने एसजीपीजीआई के यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. राकेश कपूर को नया निदेशक बनाया है। उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष तक होगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493