सऊदी अरब : उमरा करने वालों को सभी शहरों की यात्रा करने की मंजूरी

रियाद, 18 सितंबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब ने उमरा करने वाले विदेशियों को एक महीने के उमरा वीजा पर देश के किसी भी शहर की यात्रा करने की मंजूरी दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उमरा मामलों के लिए हज मंत्रालय के अवर सचिव अब्दुलाजीज वजान ने कहा कि हालांकि, 30 दिनों के इस वीजा पर उमरा करने वालों को 15 दिन मक्का और मदीना के दोनों बड़ी मस्जिदों में गुजारने होंगे।

उन्होंने खुलासा किया कि पिछले सप्ताह 1,000 से अधिक हाजी सऊदी अरब पहुंचे थे जबकि चार दिनों के लिए 25,000 से अधिक हाजियों को उमरा वीजा जारी किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493