सुनील ने दिलाया भारत को स्वर्ण पदक

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय पहलवान सुनील कुमार ने दक्षिण कोरिया के चुंग्जू शहर में समाप्त हुए 13वें विश्व फायरफाइटर गेम्स में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।

सुनील ने यह स्वर्ण पदक पुरुषों की 86 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा में हासिल किया।

इस टूर्नामेंट का समापन चुंग्जू शहर में 17 सितंबर को हुआ। यह नौ सितंबर से आयोजित हुआ था। इसमें सुनील ने फाइनल में ईरान के मुहम्मद अमद को 7-4 के स्कोर से मात देकर सोने पर कब्जा जमाया और भारत को गौरवान्वित किया।

सुनील पहली बार इन खेलों में हिस्सा लेने गए थे और अपनी पहली ही कोशिश में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर नई उपलब्धि हासिल की। भारत ने भी एक टीम के रूप में इन खेलों में पहली बार हिस्सा लिया था।

इससे पहले भारतीय खिलाड़ी व्यक्तिगत रूप में टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जाते थे। भारत इन खेलों में सातवें स्थान पर रहा। भारत ने इस टूर्नामेंच में कुल 14 स्वर्ण, 16 रजत और 18 कांस्य पदक जीते। इसमें 75 देशों के 7,000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और 75 टीमों ने इसमें शिरकत की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493