टेनिस : पैन पेसेफिक के प्री-क्वार्टर फाइनल में कोटा

टोक्यो, 18 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी योहाना कोंटा ने पैन पेसेफिक ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कोंटा ने महिला एकल वर्ग में खेले दूसरे दौर में कनाडा की क्वालीफायर गेब्रिएल डाबरोस्की को मात दी।

वर्ल्ड नम्बर-43 ब्रिटिश खिलाड़ी कोंटा ने डाबरोस्की को सीधे सेटों में 6-2, 6-0 से मात देकर अंतिम-16 दौर में प्रवेश किया है।

अंतिम-16 दौर में कोंटा का सामना 2017 अमेरिकी ओपन चैम्पियन स्लोआने स्टीफंस या क्रोएशिया की डोना वेकिक में से किसी एक खिलाड़ी से होगा।

इसके अलावा, इस टूर्नामेंट में आस्ट्रेलिया की खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने भी अंतिम-16 दौर में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने अमेरिका की कोको वेंडेवेग को 4-6, 6-3, 7-5 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493