दर्शकों की उम्मीदें पूरी करना चाहता हूं : गुलशन देवय्या

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। विद्युत जामवाल अभिनीत ‘कमांडो’ की तीसरी फ्रेंचाइजी की तैयारी कर रहे अभिनेता गुलशन देवय्या का मानना है कि दर्शकों को हमेशा चौंकाते रहना चाहिए।

40 वर्षीय ‘हंटररर’ अभिनेता ने कहा, “‘कमांडो 3’ जैसी फ्रेंचाइजी से कुछ उम्मीदें हैं।”

‘शैतान’ और ‘हेट स्टोरी’ में नकारात्मक भूमिका निभा चुके गुलशन ने कहा, “दर्शकों की उम्मीदों के अलावा, मैं उन्हें कुछ देना चाहता हूं।”

यह पहली बार नहीं है, जब गुलशन इस तरह की भूमिका में हैं।

‘कमांडो 3’ में अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए गुलशन ने कहा, “इस प्रक्रिया से गुजरना और मेरे सह-कलाकारों के साथ नए रचनात्मक तरीकों की कोशिश करना मजेदार रहा। मैंने विद्युत समेत उनमें से कई लोगों के साथ काम किया है।”

गुलशन ने यह भी साझा किया कि निर्देशक आदित्य दत्त ने उन्हें अपने तरीके से भूमिका निभाने की आजादी भी दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493