पहली हाई स्पीड रेलगाड़ी चलाने की तैयारियां पूरी

indexआगरा, 21 नवंबर- भारत में पहली हाई स्पीड रेलगाड़ी चलाने की मंजूरी मिल गई है। यह रेलगाड़ी नई दिल्ली से आगरा के बीच का सफर केवल 105 मिनट में तय करेगी। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, गतिमान एक्सप्रेस के डिब्बे पंजाब के कपूरथला से नई दिल्ली पहुंच गए हैं। तीन जुलाई तथा 11 सितंबर को दो सफल ट्रायल हो चुका है।

यह रेलगाड़ी नई दिल्ली से सुबह आठ बजे खुलेगी और सुबह 9.45 बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। आगरा से यह शाम 5.30 बजे खुलेगी और नई दिल्ली 7.15 बजे पहुंचेगी।

दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर रेलगाड़ी के सभी डिब्बों के दरवाजे स्वचालित होंगे।

एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि इसका उद्घाटन कब होगा, यह रेल मंत्रालय पर निर्भर करता है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493