विशाल भारद्वाज की’इंडियन आइडल 10′ के प्रतियोगी के लिए गाना कंपोज करने की तमन्ना

मुंबई, 20 सितंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता एवं संगीतकार विशाल भारद्वाज का कहना है कि वह ‘इंडियन आइडल 10’ के प्रतियोगी सलमान अली से बहुत प्रभावित हैं और उनके लिए गाना कंपोज करना चाहते हैं।

विशाल ने पत्नी रेखा भारद्वाज के साथ शो के ‘शादी स्पेशल’ एपिसोड के दौरान शिरकत की।

विशाल शो में प्रतिभा का स्तर देख हैरान हुए और खुद को प्रतियोगियों की प्रशंसा किए बिना रोक नहीं सके।

सलमान ने खासतौर पर ‘दुल्हे का सेहरा सुहाना लगता है’ पर परफॉर्म किया था, जिससे विशाल काफी प्रभावित हुए।

विशाल ने कहा,”सलमान अली टैलेंट का पावरहाउस हैं और मैं खासतौर से उसके लिए गाना कंपोज करना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493