शिकागो, 20 सितंबर (आईएएनएस)। रैपर कान्ये वेस्ट ने अपने गृहनगर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने शिकागो लौटने की योजना बनाई है।
शिकागो, 20 सितंबर (आईएएनएस)। रैपर कान्ये वेस्ट ने अपने गृहनगर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने शिकागो लौटने की योजना बनाई है।
ओपनमाइक में एक भीड़ को संबोधित करते हुए वेस्ट ने कहा कि इस तेज हवाओं वाले शहर में वे हमेशा के लिए लौटने की योजना बना रहे हैं।
इसका आयोजन शिकागो के उच्च माध्यमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने किया था, जिसके आयोजक चांस द रैपर थे।
पीपल डॉट कॉम की रिपोर्ट में कहा गया कि टीएमजेड द्वारा प्राप्त वीडियो में वे कह रहे हैं, “मैं आप सबको यह बताना चाहूंगा कि, मैं शिकागो लौट रहा हूं।”
यह सुनकर दर्शक कान्ये! कान्ये! का नारा लगाने लगे। इसके बाद उन्होंने कहा, “और मैं दुबारा कभी इसे छोड़कर नहीं जाऊंगा।”
वेस्ट ने अपने नए संगीत के रिलीज करने का भी संकेत दिया, जिसमें उनके खुद के और दूसरों की भागीदारी में गाने होंगे।
उन्होंने चांस द रैपर द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक क्लिप में कहा, “मैं और चांस मिलकर नए एलबम पर काम कर रहे हैं।”
टीएमजेड के मुताबिक, वेस्ट और उनकी पत्नी किम कार्दाशियन ने यहां ‘घर ढूंढ लिया’ है, लेकिन वे अपनी लॉस एंजेल्स की संपत्ति को भी बनाए रखेंगे।
इस जोड़े ने अपने तीसरे बच्चे का नाम इस शहर पर शिकागो वेस्ट रखा है। इसके अलावा उनके नार्थ वेस्ट (5) और सैंट वेस्ट (2) नाम के बच्चे हैं। किम ने अभी तक शिकागो में शिफ्ट होने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।
dharmpath.com dharmpath