अहमदाबाद बेहतरीन जगह है : कृतिका कामरा

नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। गुजरात की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘मित्रों’ के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अभिनेत्री कृतिका कामरा का कहना है कि उन्हें अहमदाबाद बेहद कूल लगता है।

कृतिका ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “मैं गुजरात के युवाओं से बहुत प्रभावित थी। यहां के लोग बहुत बढ़िया हैं। यहां बेहतरीन कॉलेज हैं। हमने इनमें से एक कॉलेज में शूटिंग भी की और मैं काफी युवा और जोशीले छात्रों से भी मिली।”

‘मित्रों’ में जैकी भगनानी भी हैं।

कृतिका कहती हैं,”अहमदाबाद में कूल कैफे और कई बेहतरीन लोकेशन हैं, जहां आप जा सकते हो, किताबें पढ़ सकते हो, घूम सकते हो। यहां का स्ट्रीट फूड भी लाजवाब है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि अहमदाबाद इतना शानदार होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493