बैडमिंटन : चीन ओपन से बाहर हुए प्रणव-सिक्की

चांग्झू (चीन), 20 सितंबर (आईएएनएस)। प्रणव जैरी चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी की भारतीय जोड़ी के लिए चीन ओपन में गुरुवार का दिन निराशा से भरा रहा।

प्रणव और सिक्की को मिश्रित युगल के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय जोड़ी को प्री-क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क की माथियास क्रिस्टियनसेन और क्रिस्टीना पेडेरसन की जोड़ी ने सीधे गेमों में 21-16, 21-10 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493