आबे लगातार तीसरी बार सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष बने

टोक्यो, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के नेतृत्व को लेकर हुए चुनाव में जीत हासिल की है।

यह आबे का इस पद पर तीसरा कार्यकाल है और इसका तात्कालिक असर यह भी है कि प्रधानमंत्री पद पर भी उनका कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ गया है।

‘द जापान टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, आबे ने पार्टी नेतृत्व के इस चुनाव में अपने इकलौते प्रतिद्वंद्वी रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा को आसानी से हरा दिया।

उन्होंने एलडीपी सांसदों के 402 वैध मतपत्रों में से 329 और प्रत्येक प्रांत में पार्टी शाखाओं को आवंटित शेष 405 वोटों में से 224 वोट हासिल किए।

आबे के प्रधानमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल के दौरान जापान लगभग छह वर्षों तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था रहा। उनके कार्यकाल के तीन साल तक बढ़ने से यह संभावना पैदा हुई है कि वह जापान के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले नेता हो सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493