चैम्पियंस लीग : लियोन ने किया उलटफेर, सिटी को 2-1 से हराया

मैनचेस्टर (इंग्लैंड), 20 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्रेंच क्लब ओलम्पिक लियोन ने बुधवार देर रात यहां यूरोपीय चैम्पियंस लीग के ग्रुप-एफ के मुकाबले में उलटफेर करते हुए इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) मौजूदा चैम्पियन मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से शिकस्त दी।

फ्रांस के साथ फीफा विश्व कप का खिताब जीतने वाले मिडफील्डर नेबिल फेकिर ने दूसरे हाफ में लंबी दूरी से गोल करते हुए मेजबान टीम को तगड़ा झटका दिया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, सिटी के लिए मैच का एकमात्र गोल बर्नाडो सिल्वा ने 67वें मिनट में किया।

लियोन ने मैच की दमदार शुरुआत की और मेजबान टीम के डिफेंस पर दबाव बनाया। 26वें मिनट में फ्रेंच क्लब के लिए पहला गोल मेक्सवेल कॉर्नेट ने किया।

एक गोल से पिछड़ने के बाद सिटी ने गोल करने की कोशिश में आक्रामक खेल दिखाया लेकिन 43वें मिनट में फेकिर ने 25 गज की दूरी से दमदार गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493