टेनिस : पैन पेसेफिक के अंतिम-16 दौर में हारीं कोंटा

टोक्यो, 21 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी योहाना कोंटा को यहां जारी पैन पेसेफिक टूर्नामेंट के अंतिम-16 दौर में हार का सामना करना पड़ा।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, महिला एकल वर्ग के अंतिम-16 दौर में वर्ल्ड नम्बर-43 कोंटा को क्रोएशिया की डोना वेकिक ने मात दी।

वर्ल्ड नम्बर-47 वेकिक ने कोंटा को एक घंटे और 22 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

वेकिक ने इस टूर्नामेंट के पहले दौर में स्लोआने स्टीफंस को मात दी थी। उनका सामना क्वार्टर फाइनल में फ्रांस की टेनिस खिलाड़ी कैरोलिन गार्सिया से होगा।

वेकिक ने कहा, “मैंने इस मैच के अंत में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैं इन दो सेटों में जीत हासिल कर बेहद खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493