बैडमिंटन : सिंधु चीन ओपन क्वार्टर फाइनल में हारीं

चांग्झू (चीन), 21 सितम्बर (आईएएनएस)। वर्ल्ड नम्बर-3 भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को चीन ओपन के महिला एकल वर्ग में गुरुवार को निराशा हाथ लगी।

इस हार के कारण सिंधु दूसरी बार चीन ओपन खिताब जीतने से चूक गईं। उन्होंने 2016 में इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया था।

सिंधु को महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीन की चेन युफेई ने मात दी।

वर्ल्ड नम्बर-6 युफेई ने 51 मिनटों तक चले मुकाबले में रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता सिंधु को 21-11, 11-21, 21-15 से मात देकर सेमीफाइनल में कदम रखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493