वेनेजुएला के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे : पोम्पियो

वाशिंगटन, 22 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चेताते हुए कहा कि ट्रंप प्रशासन आगामी दिनों में वेनेजुएला सरकार के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा।

पोम्पियो ने फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा, “मुझे लगता है कि आगामी दिनों में वेनेजुएला पर दबाव बनाने के लिए कई सख्त कदम उठाए जाएंगे।”

पोम्पियो ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करने चाहते हैं कि वेनेजुएला के लोगों को अपना पक्ष रखने का मौका मिले।”

यह बयान संयुक्त राष्ट्र महासभा की अगले सप्ताह न्यूयॉर्क में होने जा रही बैठक से पहले आया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493