टेनिस : थीम सेंट पीर्ट्सबर्ग ओपन के सेमीफाइनल में

सेंट पीर्ट्सबर्ग, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। टॉप सीड आस्ट्रिया के डोमिनीक थीम ने रूस के डानिल मेदवेदेव को 6-2, 3-6, 7-6 (7-2) से हराकर सेंट पीर्ट्सबर्ग ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड नंबर-8 थीम ने शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-38 मेदवेदेव को दो घंटे से भी अधिक मुकाबले में मात दी।

सेमीफाइनल में थीम का सामना स्पेन के रोबटरे बतिस्टा अगुट से होगा जिन्होंने तीसरी सीड इटली के मार्को सेसिनाटो को एक घंटे 26 मिनट में 7-6 (7-0), 6-3 से पराजित किया।

एक अन्य क्वार्टर फाइनल में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने पाले स्विट्जरलैंड के स्टेनिसलास वावरिंका ने छठी सीड बोसनिया के डामिर डीजुमहुर को 6-3, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में कदम रखा।

सेमीफाइनल में वावरिंका के सामने स्लोवाकिया के मार्टिन क्लिजेन की चुनौती होगी, जिन्होंने कनाडा के डेनिस शाप्वालोव को 3-6, 7-5, 6-3 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493