मेरे पास अलग-अलग तरह की फिल्में : सिंकदर खेर

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)।अभिनेता सिकंदर खेर का कहना है कि फिलहाल उनके पास तीन फिल्में हैं और सभी फिल्में एक-दूसरे से काफी अलग हैं।

सिकंदर ने आईएएनएस को बताया, “मेरा सौभाग्य है कि मुझे उस तरह का काम मिल रहा है, जो एक पेशेवर के तौर पप मिलना चाहिए।”

वह ‘द जोया फेक्टर’, ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ (रॉ) और ‘मिलन टॉकीज’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

उन्होंने कहा, “मुझे ‘द जोया फेक्टर’ में जोरावर का किरदार पसंद हैं। मैं तिग्मांशु धुलिया की फिल्म ‘मिलन टॉकीज’ में नकारात्मक भूमिका में हूं। ‘रॉ’ में भी उनका अलग तरह का किरदार है।”

उन्होंने कहा, “ये तीनों पूरी तरह से अलग भूमिकाएं हैं। मुझे खुशी है कि अलग-अलग चीजों को आजमाने का मौका मिला।”

इन तीनों फिल्मों में दिलकेर सलमान, अली फजल और जॉन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं, क्या सिकंदर को ऐसा नहीं लगता कि इनके चलते उन्हें नजरअंदाज किया जा सकता है?

इस पर उन्होंने कहा, “मैं इसे इस तरह नहीं देखता। मुझे अपना काम पसंद है, सभी की अपनी जगह है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493