स्पेनिश लीग : असेंसिया के गोल से जीता रियल मेड्रिड

मेड्रिड, 23 सितंबर (आईएएनएस)। युवा फारवर्ड मार्को असेंसियो के गोल की बदौलत रियल मेड्रिड ने यहां शनिवार को स्पेनिश लीग के पांचवें दौर के मुकाबले में एस्पेनयॉल को 1-0 से हराया।

बीबीसी के अनुसार, इस जीत के बाद रियल 13 अकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। एफसी बार्सिलोना 12 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गया है लेकिन उसने सिर्फ चार मैच खेले हैं।

सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रियल ने शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया। मेजबान टीम ने पूरे मैच में 65 प्रतिशत बॉल पोजेशन रखा और एस्पेनयॉल के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया।

पहला हाफ समाप्त होने से पहले 41वें मिनट में एसेंसियो ने 18 गज के बॉक्स के अंदर से गोल दागकर रियल को बढ़त दिलाई7

मेजबान टीम ने दूसरे हाफ में भी अपने बेहतरीन खेल को जारी रखा। रियल को गोल करने के कई मौके मिले लेकिन मेजमान टीम मैच का दूसरा गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493