सियोल, 23 सितंबर (आईएएनएस)। नीदरलैंड्स की किसी बर्टेस ने रविवार को यहां आस्ट्रेलिया की आयला टोमलानोविक को तीने सेट तक एक रोमांचक मुकाबले में 7-6(2), 4-6, 6-2 से हराते हुए कोरिया ओपन का खितबा अपने नाम किया।
‘ईएसपीएन’ के अनुसार, डच खिलाड़ी का इस सीजन यह तीसरा खिताब है।
दूसरी वरीय बर्टेस और टोमलानोविक के बीच पहले सेट में कड़ी टक्कर हुई और मुकाबला टाई-ब्रेकर तक गया। टाई-ब्रेकर में बर्टेस ने दमदार खेल दिखाया और 7-2 से जीत दर्ज करते हुए सेट अपने नाम किया।
दूसरे सेट में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने दमदार वापसी की। टोमलानोविक शुरुआत में 2-0 की बढ़त बनाई लेकिन बर्टेस ने वापसी करते हुए स्कोर 4-3 कर दिया लेकिन अंतिम क्षणों में वह संयम खो बैठी और आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी वापसी करने में कामयाब रही।
बर्टेस ने आखिरी सेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया और अंतिम छह गेम जीतते हुए मैच को अपने नाम किया।
dharmpath.com dharmpath