एशिया कप : पाकिस्तान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला

दुबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने रविवार को यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप-2018 के सुपर-4 मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

टूर्नामेंट में दोनों टीमें इससे पहले बुधवार को आमने-सामने हुई थी, जहां भारत ने आठ विकेट से मैच जीता था। आज के मैच में जो टीम जीत दर्ज करेगी वह फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लेगी।

भारत ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं पाकिस्तान ने दो बदलाव किए है।

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव।

पाकिस्तान : फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, शोएब मलिक, सरफराज अहमद (कप्तान और विकेटकीपर), आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद आमिर।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493