राणा ने दलकेर की सफलता पर खुशी जताई

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। मलयालम, तमिल, तेगुलू और हिंदी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता दलकेर सलमान की सफलता पर उनके मित्र व राणा दग्गूबाती बहुत खुश हैं।

राणा ने आईएएनएस को बताया, “दलकेर सलमान एक बेहतरीन अभिनेता और बहुत प्यारे मित्र हैं। मैं उनकी प्रगति से बहुत खुश हूं। मैं उनके साथ भविष्य में काम करना चाहता हूं।”

अभी ये दोनों कलाकार एकसाथ पर्दे पर नजर नहीं आएं हैं, लेकिन राणा ने 2016 की तमिल फिल्म ‘बेंगलोर नाटकाल’ में काम किया है, जो ‘बेंगलोर डेज’ की रीमेक है और इसमें दलकेर ने भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493