इटली सेरी-ए : बोलोग्ना को मिली पहली जीत

बोलोग्ना (इटली), 24 सितम्बर (आईएएनएस)। इटली सेरी-ए लीग में बोलोग्ना फुटबाल क्लब को अपनी पहली जीत मिली है।

रविवार रात खेले गए मैच में बोलोग्ना ने रोमा क्लब को 2-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, स्तादियो रेनाटो डेल एरा स्टेडियम में खेले गए मैच में रोमा क्लब ने अपना दबाव बनाए रखा था, लेकिन इसके बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा।

इटली फुटबाल टीम के मिडफील्डर फेडेरिको मेटिएलो ने 36वें मिनट में डे माइयो की ओर से मिले पास को गोल में तब्दील कर बोलोग्ना का खाता खोला।

दूसरे हाफ में भी अपने अच्छे डिफेंस से रोमा को गोल करने का मौका न देते हुए बोलोग्ना ने फेडेरिको सैंटेंडर की ओर से 59वें मिनट में किए गए गोल से 2-0 की बढ़त बनाई।

इस बढ़त को अंत तक बरकरार रखते हुए बोलोग्ना ने अंत में रोमा के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493