इंडोनेशियाई किशोर 48 घंटे समुद्र में भटकता रहा

जकार्ता, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। मछली पकड़ने वाले एक तैरते लकड़ी के जाल में इंडोनेशिया का एक किशोर 48 घंटे तक समुद्र में इधर-उधर तैरता रहा। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि युवक को बाद में एक मालवाहक पोत ने सुरक्षित बचा लिया और उसे जापान ले जाया गया।

ओसाका में इंडोनेशियाई वाणिज्यदूतावास के एक राजनयिक ने समाचार एजेंसी एफे से पुष्टि की कि 19 वर्षीय अल्दी नोवल आदिलांग स्वस्थ है और उसे उसके गृहनगर उत्तरी सुलवेसी प्रांत के वोरी में उसके परिवार के पास पहुंचा दिया गया है।

अल्दी को मछली पकड़ने वाले लकड़ी के एक तैरते जाल को प्रकाशित करने के लिए तैनात किया गया था, ताकि मछलियां रोशनी देखकर आकर्षित हों। वह उत्तरी सुलवेसी तट से करीब 125 किलोमीटर दूर था।

सप्ताह में एक बार कोई उसके पास जाता था और उसके पास जमा मछलियों को लेकर आता था।

हालांकि 14 जुलाई को ढांचे को पकड़ने वाली रस्सी टूट गई और तेज हवा उसे उत्तर की ओर बहा ले गई।

लकड़ी के इस ढांचे में इंजन नहीं था और वह लहरों के साथ इधर-उधर भटकने लगा। लेकिन अल्दी के पास एक सौर ऊर्जा वाला रेडियो था, जिससे उसने अपने पास से गुजरने वाले कम से कम 10 नौकाओं से संपर्क करने का प्रयास किया।

आखिरकार पनामा के झंडे वाले एक पोत एमवी अर्पीजियो ने उसके रेडियो संकेतों का पकड़ लिया और 31 अगस्त को उसे गुआम से सुरक्षित बचा लिया गया।

मालवाहक पोत उसे अपने साथ जापान ले आया और अल्दी आठ सितंबर को वापस इंडोनेशिया लौट गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493