अमेरिका : बॉस्टन में महिला की गोली मारकर हत्या

वाशिंगटन, 25 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के बॉस्टन में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस इस घटना में शामिल आरोपी पति की तलाश कर रही है, जिसने घटना को अंजाम देने से पहले अपनी कार से महिला का पीछा किया किया था।

बॉस्टन ग्लोब के मुताबिक, प्लायमाउथ डिस्ट्रिक्ट के अटॉर्नी टिमोथी क्रूज ने हमलावर की पहचान 47 वर्षीय एलेन वॉर्नर के रूप में की है, जिसका महिला से जल्दी ही तलाक होने वाला है।

यह घटना सोमवार शाम को मार्सफील्ड में हुई।

क्रूज ने सोमवार रात को संवाददाताओं को बताया, “वॉर्नर के पास हथियार है और वह खतरनाक है।”

क्रूज ने वॉर्नर को ढ़ूढने के लिए जनता से मदद की अपील की है। पुलिस का मानना है कि वह ग्रे 2013 टोयोटा कोरोला में सवार है और उसकी कार पर मैसाचुसेट्स की लाइसेंस प्लेट है।

इस हमले में पीड़ित पहले की उम्र 30 से 40 के बीच है और उसे साउथ शोर अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493