वुहान (चीन), 25 सितम्बर (आईएएनएस)। डेनमार्क की वर्ल्ड नम्बर-2 टेनिस खिलाड़ी कैरोलिन वोजनियाकी ने मंगलवार को वुहान ओपन के तीसरे दौर में जगह बना ली है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में स्वीडन की रेबेका पीटरसन को मात दी।
वोजनियाकी ने एक घंटे और 28 मिनट तक चले मुकाबले में पीटरसन को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से हराकर अगले दौर में कदम रखा।
इस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में अब वोजनियाकी का सामना बुधवार को पोटरे रीको की मोनिका पुग से होगा।
dharmpath.com dharmpath