शेनझेन (चीन), 26 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने अच्छी शुरुआत करते हुए शेनझेन ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
मरे ने पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में चीन के झिझेन झांग को मात दी।
पूर्व वर्ल्ड नम्बर-1 मरे ने झांग को 6-3, 6(3)-7,4-2 से मात देकर अगले दौर में कदम रख लिया है। यह इस साल उनके करियर का 11वां मैच रहा।
दूसरे दौर में मरे का सामना बेल्जियम के पेशेवर टेनिस खिलाड़ी डेविड गोफिन से होगा।
dharmpath.com dharmpath