जर्मन लीग : बायर्न म्यूनिख ने ऑग्सबर्ग से खेला ड्रॉ

म्यूनिख, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मन क्लब की मौजूदा चैम्पियन बायर्न म्यूनिख ने लीग के पांचवें दौर के मुकाबले में यहां बुधवार को एफसी ऑग्सबर्ग के खिलाफ 1-1 से रोमांचक ड्रॉ खेला।

‘ईएसपीएन’ के अनुसार, इस ड्रॉ के बावजूद बायर्न 13 अंकों के साथ तालिका में पहले स्थान पर काबिज है। दूसरे पायदान पर मौजूद वेर्डर ब्रेमेन इतने ही मैचों में 11 अंक हैं।

आलियांज एरेना में खेले गए इस मुकाबले में बायर्न ने पहले हाफ में दमदार खेल दिखाया। मेजबान टीम ने लगातार आक्रमण किए लेकिन उनके फारवर्ड खिलाड़ी विपक्षी टीम के बॉक्स के अंदर से गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए।

दूसरे हाफ की शुरुआत बायर्न के लिए शानदार रही और 48वें मिनट में अनुभवी फारवर्ड खिलाड़ी रोबेन ने गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

इसके बाद, दोनों टीमो के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मैच समाप्त होने से पहले 86वें मिनट में फेलिक्स गोट्जे ऑग्सबर्ग के लिए बराबरी का गोल करने में कमयाब रहे।

इस सीजन पहली बार बायर्न को जीत से महरूम रहना पड़ा। बायर्न इस सीजन अगर खिताब जीतने में कामयाब हो पाती है तो वह लगातर सात बार जर्मन लीग का खिताब जीतने वाली टीम बन जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493