पीकेएल-6 के लिए स्टीलर्स ने किया एल्सिस से करार

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) की फ्रेंचाइजी हरियाणा स्टीलर्स ने बुधवार को खेल के उत्पात बनाने वाली कंपनी एल्सिस के साथ लीग के छठे सीजन के लिए करार किया है।

लीग के आगामी सीजन की शुरुआत सात अक्टूबर से हो रही है।

इस करार के तहत एल्सिस स्टीलर्स की टीम को खेल के उत्पात जैसे, कपड़े, जूते आदि मुहैया कराएगी।

इस करार पर कंपनी के महानिदेशक रोशन बेद ने कहा, “लीग के आने वाले छठे सीजन के लिए हरियाणा स्टीलर्स के साथ करार कर हम खुश हैं। कबड्डी हमारा खेल है जो हमारे दिल के काफी करीब है। बीते कुछ वर्षो में इसकी लोकप्रियता में इजाफा देखकर हम खुश हैं।”

इससे पहले स्टीलर्स ने लंदन ओलम्पिक-2012 में कांस्य पदक जीतने वाले योगेश्वर दत्त को अपना ब्रांड एम्बेसडर चुना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493