जैकलीन फर्नांडीज, कार्तिक आर्यन बने मैजिक मोमेंट्स का चेहरा

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। अल्कोहल और उर्वरक बनाने वाली कंपनी रेडिको खेतान लि. ने अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज और कार्तिक आर्यन को अपने प्रीमियम ब्रांड मैजिक मोमेंट्स का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

रेडिको खेतान ने बुधवार को एक बयान में कहा कि जैकलिन और कार्तिक मैजिक मोमेंट्स के पूरे पोर्टफोलियो को एंडोर्स करेंगे, जिसमें मैजिक मोमेंट्स, मैजिक मोमेंट्स रीमिक्स, मैजिक मोमेंट्स वर्व और इलेक्ट्रा रेंज शामिल हैं, क्योंकि ब्रांड अपनी उपस्थिति मजबूत करना चाहता है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक अभिषेक खेतान ने कहा, “हम जैकलीन फर्नांडीज और कार्तिक आर्यन द्वारा मैजिक मोमेंट्स का प्रतिनिधित्व करने से बेहद प्रसन्न हैं। इस जुड़ाव के साथ हमारा लक्ष्य भारतीय बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करना और अपने ब्रांड को अगले स्तर पर ले जाना है।”

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने कहा, “मैजिक मोमेंट्स एक ऐसा ब्रांड है, जो अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करने में विश्वास करता है और इससे जुड़ना रोमांचक है। यह यूथफुलनेस, उत्तेजना, जोश, मुक्त उत्साह का प्रतीक है और अपने उपभोक्ताओं को हर पल जीने के लिए प्रेरित करता है।”

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कहा, “एक ब्रांड के रूप में, मैजिक मोमेंट्स ने यह दर्शाया है कि एक शानदार जीवन कैसा होना चाहिए – मजा, आनंद, उत्साह और सब से ऊपर, जिंदगी से भरपूर। इस ब्रांड का हिस्सा होकर मुझे ऐसा लगता रहा है कि मैं हर किसी के मैजिक मोमेंट्स का हिस्सा हूं जो मैजिक मोमेंट्स ब्रांड के साथ मिलकर द्वारा बुने गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493