टेनिस : सिबुल्कोवा वुहान ओपन के क्वार्टर फाइनल में

वुहान (चीन), 26 सितम्बर (आईएएनएस)। स्लोवाकिया की डोमीनिका सिबुल्कोवा ने रूस की डारिया कास्तकिना को बुधवार को हराकर वुहान ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, राउंड-2 में वर्ल्ड नंबर-1 सिमोना हालेप को हराने वाली सिबुल्कोवा ने विंबलडन और रोलां गैरों में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली कास्तकिना को एक घंटे 43 मिनट में मात दी।

क्वार्टर फाइनल में सिबुल्कोवा का सामना बेलारूस की आर्यना सबालेंका से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493