संयुक्त राष्ट्र, 27 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यदि वेनेजुएला चाहता है तो वह संयुक्त राष्ट्र में राष्ट्रपति निकोलस मडुरो के साथ वार्ता करने के लिए तैयार हैं।
ट्रंप ने संवाददाताओं को बताया, “यदि मडुरो यहां (यूएन) हैं और अगर वह मुझे मिलना चाहते हैं तो मैं तैयार हैं।”
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला के सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक संकट को समाप्त करने और मदद के लिए सभी विकल्प खुले रखे हैं।
ट्रंप ने कहा, “मैं वेनेजुएला की वहां के लोगों की मदद करना चाहता हूं। हम वेनेजुएला का ख्याल रखेंगे।”
dharmpath.com dharmpath