कार्डी बी मां बनने के बाद पहली बार परफॉर्म करेंगी

लॉस एंजेलिस, 27 सितंबर (आईएएनएस)। रैपर कार्डी बच्चे को जन्म देने के बाद 2018 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्डस (एएमए) से वापसी कर रही हैं।

वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, कार्डी (25) नौ अक्टूबर को एएमए में परफॉर्म करेंगी। 10 जुलाई को बेटी कल्चर कियारी को जन्म देने के बाद वह पहली बार परफॉर्म करेंगी।

वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, इस दौरान मंचर पर बैड बनी और जे बाल्विन उनका साथ देंगे। वह ‘आई लाइक इट’ पर परफॉर्म करेंगे।

2018 एएमए का प्रसारण लॉस एंजेलिस में नौ अक्टूबर को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493