ताहिरा मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा : आयुष्मान

मुंबई, 27 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि उनकी पत्नी ताहिरा उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।

आयुष्मान की पत्नी ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं।

आयुष्मान ने बुधवार को ताहिरा की एक पोस्ट को रिट्वीट किया। इस पोस्ट में ताहिरा ने लिखा था, “मैंने एक बार सुना था कि अगर आप अपने पौधों से बातें करते हैं तो वे जल्दी विकसित होते हैं। ब्रेस्ट इससे अलग नहीं है। वे भी विकसित होती हैं और ढल जाती हैं। बाथरूम में मैंने खुद से बहुत सारी बातें की हैं और अपने बाएं ब्रेस्ट के विकसित होने का इंतजार किया है।”

इस पर आयुष्मान ने लिखा, “प्यारी ताहिरा, आप मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा बन गई हो। आपके चैलेंज को सभी के समक्ष साझा करने में बहुत हिम्मत लगती है। आप जीतोगी। मैंने दुनिया को आपके नजरिए से देखना शुरू कर दिया है।”

उल्लेखनीय है कि 22 सितंबर को ताहिरा ने खुलासा किया था कि उन्हें प्री-इंवेसिव ब्रेस्ट कैंसर है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था कि दाएं ब्रेस्ट में कैंसर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493