टेनिस : मरे शेनझेन ओपन के क्वार्टर फाइनल में

शेनझेन (चीन), 27 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने गुरुवार को बेल्जियम के डेविड गोफिन को मात देकर शेनझेन ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मरे ने बेल्जियम के खिलाड़ी को 6-3, 6-4 से मात दी।

मरे लंबे समय बाद चोट से उबर कर वापसी कर रहे हैं। वह पीठ के निचले हिस्से में चोट की समस्या से जूझ रहे हैं।

अगले मैच में उनका सामना पांचवीं सीड स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को और टारो डेनियल के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। वर्दास्को ने मरे को अगस्त में अमेरिकी ओपन में मात दी थी।

चोट से उबरते हुए मरे ने साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन में वापसी की थी। तब से वह अपनी पुराने फॉर्म को हासिल करने की कोशिश मे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493