मुंबई, 28 सितंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार महेश भट्ट का मानना है कि वरुण मित्रा लंबी रेस का घोड़ा है।
महेश ने एक बयान में कहा, “वरुण मित्रा लंबी रेस का घोड़ा है।”
वरुण ‘जलेबी – द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव’ में नजर आएंगे।
यह फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होगी।
पुष्पदीप भारद्वाज द्वारा निर्देशित ‘जलेबी – द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव’ एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें रिया चक्रवर्ती और दिगांगना सूर्यवंशी भी शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath