‘निमकी मुखिया’ के सेट पर भूमिका की मशक्कत

मुंबई, 28 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री भूमिका गुरुंग का कहना है कि धारावाहिक ‘निमकी मुखिया’ का सेटअप बदलने की वजह से उनकी साथी कलाकार नीलीमा सिंह को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

इस शो में भूमिका, निमकी का किरदार निभा रही हैं जबकि नीलीमा शो में गरिमा सिंह को रिप्लेस कर अनारो का किरदार निभा रही हैं।

नीलीमा को शो की स्टारकास्ट से जुड़े हुए लगभग एक महीना हो गया है।

भूमिका ने जारी बयान में कहा, “मेरा गरिमा जी के साथ बहुत ही गहरा और सहज बॉन्ड था। मैं सेट पर उनके नहीं होने को मिस करती हूं।”

वह कहती हैं, “शो का नया सेटअप होने से मेरे और नीलीमा जी दोनों को शूटिंग करने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493