राजकुमार असाधारण कलाकार हैं : अमायरा दस्तूर

मुंबई, 28 सितंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘मेड इन चाइना’ की अभिनेत्री अमायरा दस्तूर का कहना है कि उन्हें ेबेहतरीन अभिनय करना पड़ेगा क्योंकि फिल्म में उनके साथी कलाकार राजकुमार राव हैं, जो बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं।

अमायरा ने कहा, “मैं इस साल अपनी फिल्मों को लेकर बहुत खुश हूं। इस फिल्म में यकीनन लोगों को मेरा अलग पक्ष देखने को मिलेगा।”

अमायरा और राजकुमार की यह दूसरी फिल्म है। दोनों आगामी फिल्म ‘मेंटल है क्या’ में भी नजर आएंगे।

उन्होंने कहा, “राजकुमार के साथ दोबारा काम करना अद्भुत है। यह फिल्म ‘मेंटल है क्या’ से बिल्कुल अलग किस्म की है।”

फिल्म में मौनी रॉय और बमन ईरानी भी प्रमुख भूमिका में हैं।

‘मेड इन चाइना’ अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493