ईसीबी ने सैम कुरेन को केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल किया

लंदन, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुरेन को पहली बार टेस्ट मैच की केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल किया है।

ईसीबी ने शुक्रवार को केंद्रीय अनुबंध में शामिल किए गए खिलाड़ियों की एक सूची जारी की जिसमें सैम को पहली बार टेस्ट के लिए केंद्रीय अनुबंध में रखा गया है।

हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुरेन ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 272 रन बनाने के अलावा 11 विकेट भी चटकाए थे। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें मैन आफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, सैम के अलावा जोस बटलर, आदिल राशिद, मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स को उनके अच्छे प्रदर्शन के चलते टेस्ट और वनडे के लिए केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया है।

चयनकर्ताओं ने इस बार टेस्ट में 10 और वनडे में 13 खिलाड़ियों को 12 महीने की अवधि के लिए केंद्रीय अनुबंध सूची में रखा है। इसकी शुरुआत अगले महीने एक अक्टूबर से होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493