भारत के नए आयरन मैन बने ऋदम गर्ग

बृज खंडेलवाल

बृज खंडेलवाल

आगरा, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। इटली के सर्विया में पिछले सप्ताह आयोजित किए गए ट्राइथलोन चैलेंज में अपना परचम लहराने वाले भारत के ऋदम गर्ग जब अपने गृहनगर पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनके इस स्वागत समारोह में न सिर्फ राजनेता बल्कि व्यवसाय और उद्योग जगत के लोगों ने भी हिस्सा लिया।

सेंट पीटर्स कॉलेज के छात्र ऋदम ने सफलतापूर्वक ट्राइथलोन चैलेंज को पूरा कर भारत के नए आयरन मैन का तमगा हासिल किया है।

ऋदम ने इस चुनौती को 15 घंटे और नौ मिनट में पार कर लिया और मिलिंद सोमन के पुराने रिकार्ड को 15 मिनट के अंतर से तोड़ दिया। इस चैलेंज में तैराकी 3.8 किलोमीटर, साइकीलिंग 180.2 किलोमीटर, और मैराथन दौड़ 42.2 किलोमीटर शामिल है।

ऋदम ने आईएएनएस से कहा, “यह बड़ी चुनौती थी जो न सिर्फ आपकी शारीरिक फिटनेस बल्कि मानसिक स्थिति को भी परखती है।”

उन्होंने कहा, “निश्चित तौर पर यह विश्व खेल जगत में शामिल एक दिन में होने वाली सबसे मुश्किल चुनौतियों में से एक हैं। हां इसके लिए योगाभ्यास काफी मददगार साबित होता है क्योंकि इससे मैं अपने ऊपर संतुलन और सांसों पर नियंत्रण हासिल कर सकता हूं।”

उन्होंने कहा कि इस स्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए सभी आयु वर्गो को मिलाकर 2800 लोग से ज्यादा आए थे।

ऋदम के मुताबिक, “मैंने आठ से दस घंटे अभ्यास किया था। भारत में हमारे पास इस तरह के खेलों के लिए सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। भारतीय झंडे के साथ फीनिश करना, इस अहसास को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस पर मुझे गर्व है।”

ऋदम अब आगरा में एडवेंचर स्पोर्टस को बढ़ावा देना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “हमारे पास पहाड़ हैं, रेगिस्तान हैं, नदियां हैं, मुश्किल रास्ते हैं और साथ में कई हैरिटेज भी। मैं खेल को बढ़ाने के लिए जगह तलाश कर रहा हूं लेकिन हमें इससे पहले अपनी मानसिकता को बदलना होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493