महिला फुटबाल : सैफ अंडर-18 चैम्पियनशिप में भारत का विजयी आगाज

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की अंडर-18 महिला फुटबाल टीम ने सैफ अंडर-18 चैम्पियनशिप में शुक्रवार को विजयी आगाज किया।

भारतीय टीम ने ग्रुप-ए में खेले गए अपने पहले मैच में मेजबान भूटान को 4-0 से मात दी।

मैच में देवनेता रॉय ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दो गोल किए और गोल के कई अवसर भी बनाए।

भारत की अंडर-18 टीम के नव नियुक्त मुख्य कोच एलेक्स एंब्रोसे ने जीत के साथ अपने कार्यकाल की शुरुआत की है।

देवनेता ने 34वें मिनट में गोल कर भारतीय टीम का खाता खोला और इसके पांच मिनट बाद ही उन्होंने दूसरा गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दे दी।

इसके बाद, दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम ने मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा। मनीषा ने 64वें मिनट में भूटान के खिलाफ तीसरा गोल किया।

इसके कुछ मिनटों बाद ही अशेम ने भारतीय टीम के लिए चौथा गोल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493